1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 5 की मौत

यूपी के प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 5 की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 14, 2020 10:59 am IST,  Updated : Dec 14, 2020 10:59 am IST

प्रतापगढ़ जिले में कंधई थाना अंतर्गत प्रतापगढ़ पट्टी मार्ग पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से एक पुलिस कांस्टेबल सहित पांच लोगों की मौत हो गयी।

road accident in pratapgarh 5 dies । यूपी के प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 5 की मौत- India TV Hindi
यूपी के प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 5 की मौत Image Source : INDIA TV

प्रतापगढ़. यूपी के प्रतापगढ़ से एक दुखद खबर है। प्रतापगढ़ जिले में कंधई थाना अंतर्गत प्रतापगढ़ पट्टी मार्ग पर रविवार देर रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से एक पुलिस कांस्टेबल सहित पांच लोगों की मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुरेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में खजोहरी के कार चालक पप्पू यादव, कांस्टेबल संदीप कुमार यादव (29), संदीप यादव (26), अखिलेश यादव (35), राहुल यादव (28) शादी समारोह में शामिल होने थाना पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कुंदनपुर गांव गए थे।

उन्होंने बताया कि देर रात घर लौटते समय देवनमऊ गांव के निकट पिपरी खालसा मोड़ पर कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से पांचों लोगों की मौके पर मौत हो गयी। संदीप 2013 बैच के कांस्टेबल थे और मऊ जिले में तैनात थे। उनकी रविवार को सगाई थी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। (Bhasha)

ये भी पढ़ें

जब किसानों ने जामिया के छात्रों को प्रदर्शन में शामिल होने से रोका...

किसान आंदोलन के बीच RSS से जुड़े संगठन ने मोदी सरकार से कर दी बड़ी मांग

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत