1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: पुलिया से टकराई कार, 2 बच्चों समेत 6 की मौत और 4 घायल

उत्तर प्रदेश: पुलिया से टकराई कार, 2 बच्चों समेत 6 की मौत और 4 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Nov 16, 2020 04:44 pm IST

सिध्दार्थनगर के धौसा गांव में सोमवार सुबह एक कार के पुलिया से टकरा जाने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये।

उत्तर प्रदेश: पुलिया से टकराई कार, 2 बच्चों समेत 6 की मौत और 4 घायल- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: पुलिया से टकराई कार, 2 बच्चों समेत 6 की मौत और 4 घायल Image Source : PTI

सिध्दार्थनगर/ लखनऊ (उत्तर प्रदेश): सिध्दार्थनगर के धौसा गांव में सोमवार सुबह एक कार के पुलिया से टकरा जाने से दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह कार सवार दस लोग बिहार के सीवान के मैरवां धाम बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे तभी मधुबनिया मार्ग पर यह हादसा हो गया। \

सिध्दार्थनगर के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष ने बताया कि इस हादसे में मरने वालो में उमेश (18), हिमांशु (तीन), शिवांगी (आठ), सावित्री (42), सरस्वती (67) और कमलावती (35) शामिल हैं। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुये हैं जिनमें सविता देवी, मुनील, गीता और शिवांशु शामिल हैं। इन्हें सिध्दार्थनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सिद्धार्थनगर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत