1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सहारनपुर: रामलीला में कुर्सी उठाने को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला, मची भगदड़

सहारनपुर: रामलीला में कुर्सी उठाने को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला, मची भगदड़

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2021 07:15 am IST,  Updated : Oct 15, 2021 07:15 am IST

सहारनपुर जिले में रामलीला के दौरान कुर्सी उठाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दो युवक आपस में भिड़ गए और एक ने चाकू से वार कर दूसरे को लहुलुहान कर दिया।

सहारनपुर: रामलीला में...- India TV Hindi
सहारनपुर: रामलीला में कुर्सी उठाने को लेकर विवाद में युवक पर चाकू से हमला, मची भगदड़ Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): सहारनपुर जिले में रामलीला के दौरान कुर्सी उठाने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद दो युवक आपस में भिड़ गए और एक ने चाकू से वार कर दूसरे को लहुलुहान कर दिया। बुधवार रात को हुई इस घटना के बाद रामलीला में भगदड़ मच गई। पुलिस अधीक्षक देहात अतुल शर्मा ने बताया कि मोहल्ला खलासी लाइन निवासी हर्ष शर्मा ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि बीती रात वह गोपाल मंदिर, नॉर्थन रेलवे में रामलीला देखने गया था जहां वह कुर्सी दूसरी जगह रखकर रामलीला देखने लगा।

उन्होंने बताया कि इसी बीच रामलीला में मौजूद काका नाम के युवक ने हर्ष से जबरदस्ती कुर्सी छीन ली जिसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। हालांकि काका उस वक्त हर्ष से माफी मांगकर वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ चाकू लेकर लौटा और हर्ष पर हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया।

शर्मा ने बताया कि हर्ष के पेट और गर्दन पर जख्म लगा है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत