1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर से जेल में मुलाकात की

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर से जेल में मुलाकात की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2019 05:34 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 05:36 pm IST

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आज सीतापुर जेल में रेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मुलाकात की।

Sakshi Maharaj- India TV Hindi
Sakshi Maharaj Image Source : ANI

सीतापुर: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आज सीतापुर जेल में रेप के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर से मुलाकात की। सेंगर से मुलाकात के बाद साक्षी महाराज ने कहा कि वे लंबे अर्से से जेल में हैं और मैं चुनाव के बाद धन्यवाद देने के लिए उनसे मिलने आया हूं। कुलदीप सेंगर बांगरमऊ से बीजेपी विधायक है और  उन्नाव के चर्चित रेप केस का आरोपी है। 

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुलदीप सेंगर ने उससे चार जून 2017 को अपने आवास पर बलात्कार किया जहां वह अपने एक रिश्तेदार के साथ नौकरी मांगने के लिए गई थी। 

सेंगर चार बार से विधायक है। लड़की के पिता की मृत्यु से पहले का एक कथित वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उसने आरोप लगाया था उसे विधायक के भाई और अन्य द्वारा पुलिस की मौजूदगी में निर्दयतापूर्वक पीटा गया और उस पर राइफल के बट से हमला किया गया।

कुलदीप के खिलाफ उन्नाव के माखी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366, 376 ,506 और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। शासन ने इस आदेश में इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा की थी, जिसे एजेंसी द्वारा स्वीकार कर लिया गया था। इस आदेश में सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत