1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. संभल में ट्रक ने रोडवेज बस के यात्रियों को टक्कर मारी, तीन की मौत

संभल में ट्रक ने रोडवेज बस के यात्रियों को टक्कर मारी, तीन की मौत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2021 11:17 am IST,  Updated : Jul 17, 2021 11:17 am IST

 उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार सुबह रोडवेज बस की लाइट खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े यात्रियों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 संभल में ट्रक ने रोडवेज बस के यात्रियों को टक्कर मारी, तीन की मौत - India TV Hindi
 संभल में ट्रक ने रोडवेज बस के यात्रियों को टक्कर मारी, तीन की मौत  Image Source : PTI/FILE

संभल (उप्र): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शनिवार सुबह रोडवेज बस की लाइट खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े यात्रियों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया की शनिवार तड़के चार बजे गुन्नौर थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव के पास बदाऊं से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस की हेड लाइट खराब हो गई थी और चालक बस को किनारे लगा कर उसे सही कर रहा था। बस के यात्री नीचे खड़े थे तभी एक ट्रक ने यात्रियों को पीछे से टक्कर मार दी। 

उन्होंने बताया कि हादसे में चांद हुसैन (23), सोनू (22) और शमशाद (45) की मौत हो गई जबकि मोहिन और अरशद घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत