1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: शाहजहांपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UP: शाहजहांपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 3 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 14, 2018 05:45 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 11:08 pm IST

यूपी के शाहजहांपुर में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के वक्त इमारत में 60 मजदूर काम कर रहे थे।

Shahjahanapur An under construction building has collapsed- India TV Hindi
Shahjahanapur An under construction building has collapsed

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर जिले में आज एक इंटर कॉलेज की निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत हो गई। 16 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि कई मजदूरों के अब भी दबे होने की आशंका है। हादसे के वक्त इमारत में 60 मजदूर काम कर रहे थे। बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस की कई टीमें पहुंची।

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने यहां बताया कि आर सी मिशन थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज की बिल्डिंग में लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया, जिसके मलबे में कई मजदूर दब गये। उन्होंने बताया कि मलबे से 3 शव बरामद किए गए हैं। उनमें से दो की पहचान मनोज शर्मा (25) और परमेश्वर (22) के रूप में हुई है।

उप जिलाधिकारी सदर रामजी मिश्रा ने बताया कि आर सी मिशन थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज की बिल्डिंग में लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर गया, जिसके मलबे में मजदूर दब गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा सहित प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंचा और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कराया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत