1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सड़क हादसे में दरोगा की दर्दनाक मौत, SP ने भारी मन से दिया शव को कंधा

सड़क हादसे में दरोगा की दर्दनाक मौत, SP ने भारी मन से दिया शव को कंधा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 04:38 pm IST,  Updated : May 19, 2020 04:38 pm IST

दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी पहुंचे और उनके शव को कंधा देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सड़क हादसे में दरोगा की दर्दनाक मौत, SP ने भारी मन से दिया शव को कंधा- India TV Hindi
सड़क हादसे में दरोगा की दर्दनाक मौत, SP ने भारी मन से दिया शव को कंधा

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): जिला बिजनौर के नजीबाबाद थाने में तैनात SI गजेंद्र सिंह राणा की सोमवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से दरोगा की कार में टक्कर मार दी। दरोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां बिजनौर के पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी पहुंचे और उनके शव को कंधा देकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

दरोगा की मौत से पूरा पुलिस विभाग गमगीन है। गजेंद्र सिंह राणा बागपत जिले के धनौरा सिल्वर नगर के रहने वाले थे और बिजनौर जनपद के थाना नजीबाबाद में दरोगा के पद पर तैनात थे। वह सोमवार को तफ्तीश के मामले में अपनी कार से जा रहे थे। तभी अचानक से बिजनौर के चक्कर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में सामने से टक्कर मार दी। 

इस टक्कर से दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरोगा के शव का पंचनामा भरा और जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस ले गई। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को बरामद कर फरार हो चुके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत