1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जानिए, गाजियाबाद से बिहार और यूपी के किन शहरों के लिए रवाना होंगी छह स्पेशल ट्रेनें

जानिए, गाजियाबाद से बिहार और यूपी के किन शहरों के लिए रवाना होंगी छह स्पेशल ट्रेनें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2020 11:48 pm IST,  Updated : May 19, 2020 11:48 pm IST

गाजियाबाद से यूपी और बिहार के शहरों के लिए छह ट्रेनें रवाना होंगी जो यहां फंसे हुए से 8400 प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश और बिहार में उनके गृह जिलों में पहुंचाएगी।

जानिए, गाजियाबाद से बिहार और यूपी के किन शहरों के लिए रवाना होंगी छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनें- India TV Hindi
जानिए, गाजियाबाद से बिहार और यूपी के किन शहरों के लिए रवाना होंगी छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनें Image Source : AP

गाजियाबाद: गाजियाबाद से यूपी और बिहार के शहरों के लिए छह ट्रेनें रवाना होंगी जो यहां फंसे हुए से 8400 प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश और बिहार में उनके गृह जिलों में पहुंचाएगी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को बताया कि ये ट्रेंने प्रवासी श्रमिकों को बिहार के मुजफ्फरपुर, पटना और रक्सौल तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ जिलों में पहुंचाएगी। 

अतिरिक्त जिलाधिकारी (कार्यकारी) संतोष कुमार वैश ने बताया कि सोमवार को छह ट्रेनों को 7200 प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए लगायी गया था। जिला प्रशासन ने श्रमिकों को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में पहुंचाने के लिए करीब 100 बसें भी चलायीं। 

सैंकड़ों प्रवासी श्रमिक अपने घर के लिए पैदल ही चलते रहे और जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी भीड़ को संभालते हुए सड़कों पर नजर आये। दोनों अधिकारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि औरैया जैसी दुर्घटना को रोकने के लिए इन प्रवासियों को आश्रयगृहों में ले जाया गया। 

हाल ही में औरैया में दो ट्रकों की टक्कर में 26 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी थी। उन्होंने कहा कि इन श्रमिकों को मेडिकल चेकअप और अन्य जरूरी औपचारिकतांए पूरी करने के बाद आश्रयगृहों से रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा। उन्हें आगे की यात्रा के लिए फुड पैकेट भी दिये गये। (भाषा)

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत