1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत

UP: पिता के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत

 Reported By: IANS
 Published : Dec 22, 2019 02:30 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 02:30 pm IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए इससे संबंधित चीजों की खरीददारी कर रहे एक शख्स की रास्ते में उस वक्त मौत हो गई जब एक वैन उसकी बाइक से टकरा गई।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

लखीमपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए इससे संबंधित चीजों की खरीददारी कर रहे एक शख्स की रास्ते में उस वक्त मौत हो गई जब एक वैन उसकी बाइक से टकरा गई। यह हादसा शनिवार को मितौली-मैगलगंज लिंक रोड पर हुआ।

पीड़ित सुनील कुमार (32) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने कहा कि सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हुई है क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

वैन चालक घटनास्थल से भागने में सफल रहा, लेकिन राहगीरों ने उसके वाहन का पंजीकरण नंबर नोट कर लिया। वैन के मालिक और चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

पिता के शव के साथ अब बेटे का भी अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। खबरों के मुताबिक, शिवपुरी गांव के निवासी सुनील कुमार के पिता राम असरे का निधन शुक्रवार की रात को लंबे समय से चल रही बीमारी के बाद हुआ।

शनिवार को परिवार के सदस्य शव के दाह संस्कार की तैयारियां कर रहे थे। सुनील को इस काम में उपयोग की जाने वाली कुछ सामग्रियों को बाहर से खरीदकर लाने को कहा गया था। वह बाजार खरीददारी करने जा ही रहा था कि उसका दुर्घटना से सामना हो गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत