1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. सपा नेता आज़म खान की हालत स्थिर, मेदांता अस्पताल के आईसीयू में हैं भर्ती

सपा नेता आज़म खान की हालत स्थिर, मेदांता अस्पताल के आईसीयू में हैं भर्ती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2021 12:51 pm IST,  Updated : May 14, 2021 12:53 pm IST

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान की हालत स्थिर बनी हुई है। वे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है।

सपा नेता आज़म खान की हालत स्थिर, ICU में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज- India TV Hindi
सपा नेता आज़म खान की हालत स्थिर, ICU में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज Image Source : FILE

लखनऊ: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान की हालत स्थिर बनी हुई है। वे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर आईसीयू वॉर्ड में भर्ती हैं जहां उनकी हालत स्थिर है। वे पूरी तरह से होश में हैं और कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज चल रहा है।

आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह आजम की स्थिति संतोषजनक है और उन्हें भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। गौरतलब है कि रामपुर से सपा सांसद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम को कोरोना संक्रमित होने के कारण नौ मई को सीतापुर जेल से मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया गया था। 

सपा नेता आज़म खान की हालत स्थिर, ICU में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज
Image Source : INDIA TVसपा नेता आज़म खान की हालत स्थिर, ICU में डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है इलाज

उल्लेखनीय है कि जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में आजम खान अपने बेटे के साथ फरवरी 2020 से ही जिला कारागार सीतापुर में बंद हैं। उनकी विधायक पत्नी को दिसंबर 2020 में अदालत ने जमानत दे दी थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत