1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आवारा कुत्तों ने कर दी दो गायों की हत्‍या, जानिए किस अधिकारी पर चलेगा मुकदमा

आवारा कुत्तों ने कर दी दो गायों की हत्‍या, जानिए किस अधिकारी पर चलेगा मुकदमा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2019 08:33 am IST,  Updated : Jul 25, 2019 08:33 am IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कुछ आवार कुत्तों के हमले में दो गायों की मौत हो गई। घटना बुधवार की है।

Stray Dogs- India TV Hindi
Stray Dogs
मुजफ्फरनगर। उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कुछ आवार कुत्‍तों के हमले में दो गायों की मौत हो गई। घटना बुधवार की है। इस घटना के बाद एक ग्राम प्रधान और एक पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
 
मोरना खंड के भोपा गांव में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूत्रों ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा संचालित गोशाला के चारों तरफ सही ढंग से कंटीले तार नहीं लगे थे। 
 
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव रवींद्र नागर के खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि पंचायत सचिव को कथित लापरवाही पर निलंबित भी किया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत