1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म', अखिलेश यादव के आरोपों पर बोले स्‍वतंत्र देव सिंह

'राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म', अखिलेश यादव के आरोपों पर बोले स्‍वतंत्र देव सिंह

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 08, 2021 10:17 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 10:17 pm IST

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था, ''अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार दिखावे के लिए नारी शक्ति का नाम ले रही है और महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शन भी उनके लिए राजनीतिक स्वार्थ साधने और वोट जुटाने का एक जरिया है।'' 

'राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म', अखिलेश यादव के आरोपों पर बोले स्‍वतंत्र देव सिंह- India TV Hindi
'राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म', अखिलेश यादव के आरोपों पर बोले स्‍वतंत्र देव सिंह Image Source : TWITTER/@SWATANTRABJP

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि ''राष्ट्रहित और समाज की सेवा ही भाजपा का मूल धर्म है, चुनाव और सत्ता की लालसा से परे समग्र समाज निर्माण और सबका विकास ही भाजपा का राजनीतिक आंदोलन है।'' 

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिन में इससे पहले उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा था, ''अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा सरकार दिखावे के लिए नारी शक्ति का नाम ले रही है और महिलाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शन भी उनके लिए राजनीतिक स्वार्थ साधने और वोट जुटाने का एक जरिया है।'' 

सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉस्पिटल (सिविल अस्पताल) में कोविड-19 टीका लगवाने आये लोगों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उन्होंने महिला दिवस के अवसर पर अस्पताल में महिला चिकित्सकों एवं चिकित्साकर्मियों निभाई जा रही अग्रणी भूमिका के लिए उनका आभार व्यक्त किया एवं उन्हें बधाई दी। 

सिंह ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना वोट और दिखावे की राजनीति के उनके आरोपों को खारिज कर दिया और भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। भाजपा मुख्यालय के बयान के अनुसार उन्होंने कहा, ''कोरोना आपदाकाल में भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने हर जरूरतमंद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर ,उन्हें सहायता पहुंचाकर इसे चरितार्थ भी किया है।"

बयान के अनुसार उन्होंने कहा, "अब जब कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई निणायक दौर में है और लोगों को इससे सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण का कार्यक्रम चल रहा है तो तब भाजपा कार्यकर्ता जनता को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने, उन्हें इस प्रक्रिया से जोड़ने का कार्य करेंगे।'' 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने कोविड के खिलाफ अभियान में व्यापक सफलता प्राप्त करते हुए दूसरों के लिए आदर्श स्थापित किये हैं। 

सिंह ने कहा कि हमारे लिए गर्व व प्रशंसा का क्षण है कि देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी टीका विकसित करके न केवल देश अपितु विश्व के अन्य देशों के निवासियों के जीवन रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

bjp