1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. प्रचंड गर्मी से झुलसा पूरा उत्तर प्रदेश, बांदा फिर रहा सबसे गर्म

प्रचंड गर्मी से झुलसा पूरा उत्तर प्रदेश, बांदा फिर रहा सबसे गर्म

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2019 06:36 pm IST,  Updated : Jun 02, 2019 07:12 pm IST

पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा एक बार फिर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ पूर्वी भागों में तेज हवा के साथ मामूली बूंदाबांदी हुई। मगर इससे खास राहत नहीं मिली।

GARMI- India TV Hindi
जबर्दस्त तपिश में झुलसा पूरा उत्तर प्रदेश  Image Source : PTI

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से रविवार को भी प्रचंड गर्मी में झुलसते रहे। प्रदेश के कुछ पूर्वी हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन इससे खास राहत नहीं मिल सकी। खासकर प्रदेश के बुंदेलखण्ड इलाके में जबर्दस्त तपिश का दौर जारी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा एक बार फिर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ पूर्वी भागों में तेज हवा के साथ मामूली बूंदाबांदी हुई। मगर इससे खास राहत नहीं मिली। प्रदेश के बाकी हिस्से में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।

इस दौरान प्रदेश के इलाहाबाद, झांसी और आगरा मण्डलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के कुछ इलाकों में बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी जारी रहने की सम्भावना है। 

GARMI
Image Source : PTIराजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी, एक व्यक्ति की मौत

जयपुर। राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर रविवार को जारी रहा। सूरज की तपिश के साथ लू चलने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। चूरू में रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 48.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीकर के नैछवा थाना क्षेत्र में कल एक किसान की खेत में काम करने के दौरान भीषण गर्मी से मौत हो गई।

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 48.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 47.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत