1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मेरठ में आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों की मौत से मचा हड़कंप

मेरठ में आइसोलेशन वार्ड में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों की मौत से मचा हड़कंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 26, 2020 02:01 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 02:01 pm IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों की शनिवार को मौत हो गई।

Coronavirus - India TV Hindi
Coronavirus  Image Source : PTI

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक अस्पताल के पृथक वार्ड में भर्ती कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। जांच रिपोर्ट में इनमें से दो मरीज संक्रमित नहीं पाए गए जबकि एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आर.सी गुप्ता ने पृथक वार्ड में भर्ती तीन मरीजों की शनिवार को मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें एक लड़की और एक युवक जांच रिपोर्ट में संक्रमित नहीं पाए गए जबकि केसरगंज का एक मरीज रविवार को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया। 

मृतक के परिजन द्वारा लापरवाही के आरोप लगाए जाने पर उन्होंने कहा,‘‘ हमारी तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई है।’’ उन्होंने बताया कि 134 नमूनों की जांच की गई जिसमें कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया, अगर ऐसे ही हालात रहे तो मेरठ बहुत जल्‍द कोरोना वायरस से मुक्‍त हो सकता है। 

गौरतलब है कि शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में इमलियान निवासी एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। मेरठ में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 89 हो गई है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत