1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP रोडवेज हुआ हाईटेक, बसों में अब डेबिट कार्ड से मिलेगा टिकट

UP रोडवेज हुआ हाईटेक, बसों में अब डेबिट कार्ड से मिलेगा टिकट

 Reported By: IANS
 Published : Nov 14, 2019 03:10 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 03:15 pm IST

उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत जल्द कैश के साथ कार्ड से भी टिकट मिलने लगेगा...

UP रोडवेज हुआ हाईटेक,...- India TV Hindi
UP रोडवेज हुआ हाईटेक, बसों में अब डेबिट कार्ड से मिलेगा टिकट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत जल्द कैश के साथ कार्ड से भी टिकट मिलने लगेगा। यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए परिवहन निगम प्रशासन ने एंड्रॉयड आधारित टच स्क्रीनयुक्त जीपीएस सिस्टम से लैस ई-टिकटिंग मशीन (ईटीएम) ली है जिसका राजधानी लखनऊ रीजन में ट्रायल भी हो चुका है। कार्ड से भुगतान इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। अन्य क्षेत्रों को भी मशीनों का आवंटन शुरू कर दिया गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि एमडी राजशेखर के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में टिकट के लिए इन आधुनिक मशीनों का उपयोग शुरू हो जाएगा। एंड्रॉयड मशीन होने से बस पर भी अफसरों की सीधी निगाह रहेगी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 1000 ईटीएम लखनऊ रीजन के लिए आई है। सभी आठ डिपो चारबाग, कैसरबाग, अवध, आलमबाग, रायबरेली, हैदरगढ़, बाराबंकी, उपनगरीय में इन मशीनों का ट्रायल पूरा हो गया है। राजधानी के चार डिपो में 186 ई-टिकटिंग मशीनों (इटीएम) ने बसों में टिकट काटना भी शुरू कर दिया है। इस व्यवस्था के लागू होने पर बाहर से आने वाले यात्रियों को जहां फायदा होगा, वहीं किसी प्रकार की गलत घटना भी नहीं हो सकेगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत