1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: शामली में मिल्क पाउडर से भरा ट्रक लूटा

उत्तर प्रदेश: शामली में मिल्क पाउडर से भरा ट्रक लूटा

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2017 03:51 pm IST,  Updated : Mar 02, 2017 03:51 pm IST

मुजफ्फरनगर के पड़ोसी शामली जिले में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर सशस्त्र हमलावरों ने मिल्क पाउडर से भरा ट्रक लूट लिया। ट्रक में लाखों रपये की कीमत का 400 पाउच मिल्क पाउडर था।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के पड़ोसी शामली जिले में दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर सशस्त्र हमलावरों ने मिल्क पाउडर से भरा ट्रक लूट लिया। ट्रक में लाखों रपये की कीमत का 400 पाउच मिल्क पाउडर था। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार को लिलांव गांव में उस वक्त हुई जब बाइक सवार हमलावरों ने दिल्ली जा रहे एक ट्रक को रोका और उसके ड्राइवर पर हमला किया। इसके बाद वे ट्रक और इसके सामान के साथ फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

शामली जिला के टाइगर वाड़ा गांव में हुए एक अन्य मामले में एक टैक्सी ड्राइवर का शव गुरुवार को बरामद हुआ। ड्राइवर की गला रेतकर हत्या की गयी थी। थाना प्रभारी उमेश रोतिया के अनुसार 35 वर्षीय ड्राइवर मंगलवार अपनी ड्यूटी के लिए निकला था लेकिन घर वापस नहीं आया था। जंगल में उसका शव बरामद होने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत