1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आगरा में 2 कुख्यात बदमाशों का एनकाउंटर, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

आगरा में 2 कुख्यात बदमाशों का एनकाउंटर, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2021 10:03 am IST,  Updated : Jul 22, 2021 10:03 am IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है। मारे गए बदमाश का नाम बदन सिंह है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आगरा में 2 कुख्यात...- India TV Hindi
आगरा में 2 कुख्यात बदमाशों का एनकाउंटर, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती Image Source : INDIA TV

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया है। मारे गए बदमाश का नाम बदन सिंह है और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। बदन सिंह यूपी के डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के किडनैप और फिरौती में शामिल था। वह अपने एक साथी के साथ आगरा के पास हुई इस मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ के दौरान आगरा के एसएसपी और एसपी वेस्ट की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी जबकि दो पुलिसवाले भी घायल हुए हैं।

बदन सिंह ने ट्रांसयमुना के रहने वाले डॉ. उमाकांत गुप्ता का अपहरण किया था और 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी लेकिन पुलिस ने 31 घंटे बाद ही डॉक्टर को आजाद करा लिया था उसके बाद से ही पुलिस बदन सिंह को पकड़ने में जुटी थी। कल देर रात गुप्त सूचना के आधार पर उसे घेर लिया गया और मुठभेड़ में बदन सिंह अपने साथी के साथ मारा गया।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत