1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दो किशोरों ने किया ढाई साल की मासूम बच्ची का रेप, फिर की हत्या

दो किशोरों ने किया ढाई साल की मासूम बच्ची का रेप, फिर की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 28, 2020 02:32 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 02:32 pm IST

बहराइच जिले में दो किशोरों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी है।

दो किशोरों ने किया ढाई साल की मासूम बच्ची का रेप, फिर की हत्या- India TV Hindi
दो किशोरों ने किया ढाई साल की मासूम बच्ची का रेप, फिर की हत्या Image Source : PTI

बहराइच: जिले में दो किशोरों ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी है। जिले के विशेश्वरगंज थाना के प्रभारी अशोक सिंह ने मंगलवार को बताया कि थानाक्षेत्र के मंझरिया गांव में ढाई साल की बच्ची सोमवार को अपनी चार साल की बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव के ही सूरज (12) और रोहित (13) उसे बहला फुसला कर गोद में उठा ले गये। 

सिंह ने बताया कि उसकी बहन ने घर जा कर बताया तो परिजन ने बच्ची को खोजना शुरू किया। काफी देर बाद बच्ची का शव एक बाग में पिपरमिंट की टंकी में बरामद हुआ। मृतक के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने सूरज और रोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि बच्ची के कहने पर उसे बाग से अमरूद तोड़कर दिया था, जो उसके गले में फंस गया और बच्ची की मौत हो गयी। 

आरोपी बच्चों ने बताया कि डर के कारण उन्होंने शव पिपरमिंट की टंकी में छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने डाक्टरों का पैनल बनाकर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को आरोपी सूरज और रोहित के खिलाफ बच्ची के पिता ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विवेचना के दौरान हत्या के मुकदमे में आज दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाकर दोनों आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जा रहा है। अदालत के आदेश पर गिरफ्तार आरोपी बच्चों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत