1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: BJP तैयार करेगी 2022 का रोडमैप, बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ दौरे पर

यूपी: BJP तैयार करेगी 2022 का रोडमैप, बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ दौरे पर

 Reported By: IANS
 Published : May 31, 2021 12:30 pm IST,  Updated : May 31, 2021 12:30 pm IST

उत्तर प्रदेश में चल रही तमाम सियासी उठापटक और अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राज्य प्रभारी राधा मोहन सिंह आज से दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं।

BJP तैयार करेगी 2022 का...- India TV Hindi
BJP तैयार करेगी 2022 का रोडमैप, बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहन सिंह लखनऊ दौरे पर Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चल रही तमाम सियासी उठापटक और अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और राज्य प्रभारी राधा मोहन सिंह आज से दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। इस दौरान मंथन कर 2022 का रोड मैप तैयार किया जाएगा।

राज्य के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह 31 मई और 1 जून को लखनऊ में प्रवास पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान प्रदेश में कोरोना काल में प्रारंभ की गई हेल्प डेस्क तथा अन्य सेवा कार्यों की समीक्षा के साथ संगठन के विगत कार्यक्रम और अभियानों की समीक्षा करेंगे। इसमें हाल ही में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव भी अहम हैं।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 मार्च से पहले हो जाने हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने यूपी पर ध्यान केंद्रित कर दिया है। हाल के दिनों में सियासी चचार्ओं के बीच उनके दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठन द्वारा बीते दिनों चलाए गए अभियानों जैसे सेवा ही संगठन आदि की समीक्षा करेंगे। साथ ही जानेंगे कि यह अभियान कहां तक सफल हुए और आम जनमानस में क्या संदेश गया। इसी के साथ दोनों वरिष्ठ नेता संगठन को आगे के अभियानों की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

दोनों नेताओं का दौरा केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के वक्त है। ऐसे में इस दौरान पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ वह पंचायत चुनावों में अपनाई गई प्रक्रिया के साथ उन कारणों की समीक्षा भी करेंगे कि कहां कमी रह गई और क्या कदम उठाए जाने चाहिएं। वहीं विधानसभा चुनावों के संबंध में पदाधिकारियों की राय भी लेंगे। वहीं हाल के दिनों में मुख्यमंत्री के साथ हुई कोर कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों पर भी मंथन होगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत