1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी निकाय चुनाव: राहुल के गढ़ में भी कांग्रेस का बुरा हाल, अमेठी में भाजपा आगे, कांग्रेस चौथे नंबर पर

यूपी निकाय चुनाव: राहुल के गढ़ में भी कांग्रेस का बुरा हाल, अमेठी में भाजपा आगे, कांग्रेस चौथे नंबर पर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2017 02:49 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 02:49 pm IST

इन रुझानों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में ही नहीं जीत रहे हैं। इससे साफ है कि जनता में उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है। गुजरात में स्मृति ने कहा कि जो अपने क्षेत्र में नहीं जीत सकता, वह गुजरात में क्या स

rahul-gandhi- India TV Hindi
rahul-gandhi

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट अमेठी पर भी कांग्रेस को जोरदार झटका लगता दिख रहा है। अमेठी में दो नगर पालिका गौरीगंज व जायस के साथ दो नगर पंचायतें अमेठी व मुसाफिरखाना हैं। अमेठी की नगर पंचायत सीट पर भाजपा की चंद्रमा देवी जीत गई हैं।

इसके अलावा अब तक आए रुझानों में यहां की गौरीगंज नगर पालिका सीट और जायस से भी भाजपा आगे चल रही है। बता दें कि जायस नगर पालिका के अब तक हुए चुनावों में भाजपा कभी भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। अगर वो जीतती है तो यह खुद में एक नया इतिहास भी होगा।

इन रुझानों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा कि राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र में ही नहीं जीत रहे हैं। इससे साफ है कि जनता में उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा है। गुजरात में स्मृति ने कहा कि जो अपने क्षेत्र में नहीं जीत सकता, वह गुजरात में क्या सपने लेकर आए हैं।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इन चुनावों को लेकर भाजपा की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब तीन दर्जन जनसभाओं को संबोधित किया। संभवतः ऐसा पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार किया है।

वैसे, पूर्व में भी नगरीय निकायों में भाजपा का ही दबदबा रहा है। वर्ष 2012 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में प्रदेश के 12 में से 10 नगर निगमों में भाजपा के ही मेयर चुने गए थे। इस साल के शुरू में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त सहन करने वाली समाजवादी पार्टी के लिए भी यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत