1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी आदित्यनाथ ने कहा- कैंसर का कारण है प्लास्टिक, पर्यावरण संरक्षण में भी है बाधा

योगी आदित्यनाथ ने कहा- कैंसर का कारण है प्लास्टिक, पर्यावरण संरक्षण में भी है बाधा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 01:37 pm IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूरे प्रदेश में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का आवाह्न किया।

UP CM Yogi Adityanath encourages jute replacement of polythene bags | Facebook- India TV Hindi
UP CM Yogi Adityanath encourages jute replacement of polythene bags | Facebook

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूरे प्रदेश में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक ही कैंसर, पर्यावरण संरक्षण तथा वन संरक्षण में बाधा है। योगी ने शनिवार को चित्रकूट में पहले कामदगिरि के दर्शन किए और फिर परिक्रमा की। इस दौरान उन्होंने सूबे के पहले रोपवे का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा योगी ने पॉलीथीन की रोकथाम के लिए पंचायत भवन के पास परिक्रमा मार्ग में जूट के थैले बांटे।

स्वामी विवेकानंद का किया जिक्र

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मिशन स्वच्छ भारत' शुरू किया था। इससे व्यापक परिवर्तन आया है। स्वच्छता सेवा मिशन की बात स्वामी विवेकानंद ने साल 1893 में शिकागो में विश्व संसद में ऐतिहासिक भाषण देने के दौरान भी कही थी। प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण तथा कैंसर का बड़ा कारक है। चित्रकूट के साथ-साथ उप्र के हर गांव व नगर प्लास्टिक मुक्त बनने चाहिए।। आज कामदगिरि परिक्रमा के साथ स्वच्छता सेवा से मैं भी जुड़ा हूं।’ योगी ने कामदगिरी परिक्रमा पथ पर पान, गुटखा, खैनी आदि की बिक्री को प्रतिबंधित करने की भी बात कही।

प्लास्टिक को बताया रक्तबीज
उन्होंने कहा, ‘प्लास्टिक रक्तबीज है, इसका एक-एक कण बीमारियों का भंडार है। धार्मिक, सामाजिक, व्यापारी संगठन समाज का हर व्यक्ति प्लास्टिक त्यागे। घर का सामान सब्जी थैले में लाएं। परिक्रमा मार्ग पर होर्डिग, गुटखा पर पाबंदी लगाएं। यह अभियान आज से ही चले।’ अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा, ‘यहां होर्डिग के प्लास्टिक की बड़ी समस्या है। सार्वजनिक स्थल पर होर्डिग बिल्कुल न लगाएं। इसका पालन करें, प्रशासन सख्त रुख अपनाए। परिक्रमा पथ पर पान गुटखा, खैनी की बिक्री और खाना प्रतिबंधित कर दें। इससे स्वच्छता सेवा का भाव बढ़ेगा।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत