1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कासगंज हिंसा के बीच पीएम मोदी से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

कासगंज हिंसा के बीच पीएम मोदी से मिले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2018 12:00 am IST,  Updated : Jan 28, 2018 12:02 am IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने आज देर शाम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने आज देर शाम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात करीब 1 घंटे तक चली। यूपी के कासगंज में हुई हिंसा के बीच पीएम और सीएम की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। सीएम और पीएम के बीच कासगंज हिंसा पर भी चर्चा हुई। सीएम ने सरकार की तरफ से उठाए जा रहे कदम की जानकारी भी पीएम को दी। जानकारी के मुताबिक इस मीटिंग में विकास और आगामी इन्वेस्टर्स मीटिंग पर भी चर्चा हुई। साथ ही पीएम ने राज्य के विकास कार्यों पर फीडबैक लिया। 

 उधऱ यूपी के कासगंज में आज एकबार फिर हिंसा भड़क उठी। हिंसा की आग में जलते कासगंज में हालात पर काबू पाने के लिए जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। किसी भी बाहरी शख्स को कासगंज में आने की इजाजत नहीं है। यह फैसला कासगंज में आज भड़की हिंसा के मद्देनजर लिया गया है। शहर में हिंसा फैलाने के आरोप में 49 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एडीजी पुलिस ने हिंसा पर काबू पाने के लिए एक SIT का भी गठन किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत