1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उप्र में शराब खरीदने की तय हुई सीमा, जानिए एक बार में खरीद पाएंगे कितनी बोतलें?

उप्र में शराब खरीदने की तय हुई सीमा, जानिए एक बार में खरीद पाएंगे कितनी बोतलें?

 Edited By: IANS
 Published : May 05, 2020 07:28 am IST,  Updated : May 05, 2020 07:28 am IST

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार को शराब की दुकानें खुलते ही उमड़ पड़ी भीड़ को देखते हुए आबकारी विभाग ने इस पर लगाम लगाई है।

liquor Shop in UP- India TV Hindi
liquor Shop in UP

लखनऊ। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के तीसरे चरण में सोमवार को शराब की दुकानें खुलते ही उमड़ पड़ी भीड़ को देखते हुए आबकारी विभाग ने इस पर लगाम लगाई है। विभाग ने एक बार में कितनी शराब खरीदी जा सकती है, इसकी सीमा तय कर दी है। इसके अलावा राज्य में शराब बिक्री का समय सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे के बीच तय की गई है। इस दौरान ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। शराब खरीदते समय ग्राहकों को कम से कम 6 फीट की दूरी बनाये रखने होगी।

प्रदेश के प्रमुख सचिव (आबकारी) संजय भूसरेड्डी ने कहा कि प्रदेश में शराब की बिक्री शुरू हो गई है। तीन-चार दिन सीमित मात्रा में ही लोग शराब खरीद सकेंगे। एक बार में एक व्यक्ति सिर्फ एक बोतल, दो अद्धा, तीन पव्वा, दो बीयर की बोतलें और तीन बीयर की केन खरीद सकता है। उन्होंने दुकानदारों की भी जमकर क्लास ली और ओवररेटिंग रोकने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्ररवाई की जाएगी।

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य 

दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए ग्राहकों के लिए घेरे बनाए गए हैं और किसी भी तरह हंगामे से बचने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 

प्रदेश में शराब की दुकानों पर पहले ही दिन उमड़ी भीड़ से सूबे के आबकारी विभाग को पहले ही दिन करीब 100 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान है। शराब की दुकानों पर आबकारी के साथ पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। इस दौरान यह भी देखा जा रहा है कि हर जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग का कितना और किस तरह से पालन किया जा रहा है।

भीड़ रोकने के लिए सीमा तय 

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने बताया कि आगे भी शराब की दुकानें खुलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि अभी फैक्टरी से स्टॉक दुकानों तक पहुंचने में समय लग रहा है। ऐसे में कहीं भी एक व्यक्ति को एक बोतल से अधिक शराब नहीं दी जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित कीमतों का भी ध्यान रखा जाए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत