1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी में दूल्हे का वीडियो कॉल पर शादी से इनकार, लड़की का परिवार थाने पहुंचा

यूपी में दूल्हे का वीडियो कॉल पर शादी से इनकार, लड़की का परिवार थाने पहुंचा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 22, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Apr 22, 2020 06:41 pm IST

उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। भावी दूल्हे के वीडियो कॉल पर शादी करने से इनकार कर देने पर युवती का परिवार उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया।

Latest news update in Hindi from bareilly UP- India TV Hindi
Representational pic

बरेली: उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। भावी दूल्हे के वीडियो कॉल पर शादी करने से इनकार कर देने पर युवती का परिवार उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया। यह घटना बरेली के कुलाड़िया इलाके के करुआ साहबगंज गांव की है। शमशुल हसन ने अपनी बेटी फरजाना की शादी इरशाद हुसैन के साथ तय की थी। इरशाद पंजाब में फंस गया और 19 अप्रैल को शादी के लिए बरेली नहीं लौट सका।

लड़की के परिवार ने उससे वीडियो कॉल के जरिए निकाह कबूल करने का अनुरोध किया, लेकिन उसने मना कर दिया। परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया कि उन्हें कानून में प्रासंगिक प्रावधानों की जानकारी नहीं है।

बरेली के एडिशनल एसपी (क्राइम) ने कहा, "शुरू में, दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि दूल्हा शादी करने इसलिए नहीं आया, क्योंकि वह उसकी दहेज की मांग को पूरा नहीं कर सके थे, लेकिन जांच के दौरान, यह पाया गया कि वह पंजाब में फंसा हुआ है।"

दूल्हे के माता-पिता द्वारा दुल्हन के परिवार को मुआवजा देने के बाद दोनों परिवार समझौता करने के लिए राजी हो गए।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत