1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: पड़ोसी के पालतू कुत्ते को लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली, FIR दर्ज

UP: पड़ोसी के पालतू कुत्ते को लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली, FIR दर्ज

 Reported By: IANS
 Published : Jul 04, 2021 11:03 am IST,  Updated : Jul 04, 2021 11:03 am IST

एक व्यक्ति पर अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारने और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने पर मामला दर्ज किया गया है।

UP: पड़ोसी के पालतू...- India TV Hindi
UP: पड़ोसी के पालतू कुत्ते को लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली, FIR दर्ज Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

आगरा: एक व्यक्ति पर अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारने और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने पर मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी ने कहा कि आरोपी गौरव भार्गव के खिलाफ सदर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

30 जून को हुई यह घटना एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि व्यक्ति अपने परिवार के साथ फरार है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'लाइसेंस रद्द करने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेजी जाएगी।'

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत