1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: बाहुबली विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने की दूसरी शादी

यूपी: बाहुबली विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने की दूसरी शादी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 01, 2020 03:17 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 03:17 pm IST

नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मंगलवार की रात को एक होटल में दूसरी बार शादी की।

यूपी: बाहुबली विधायक...- India TV Hindi
यूपी: बाहुबली विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने की दूसरी शादी Image Source : SOCIAL MEDIA

गोरखपुर: नौतनवा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने मंगलवार की रात को एक होटल में दूसरी बार शादी की। अमनमणि ने मध्य प्रदेश की ओशिन पांडेय से शादी की। वहीं यह आयोजन छोटा और निजी रहा। विधायक की बहनें और अन्य रिश्तेदार शादी में शरीक हुए।

गौरतलब है कि उनके माता-पिता अमरमणि त्रिपाठी और मधुमणि त्रिपाठी कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

अमनमणि त्रिपाठी ने पहले सारा सिंह से शादी की थी। जिनकी हत्या जुलाई 2015 में एक दुर्घटना में कर दी गई थी। हत्या के आरोपी अमनमणि इस मामले में सीबीआई ट्रायल का सामना कर रहे हैं। वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।

इससे पहले वह लखनऊ में एक व्यवसायी के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत