1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कैराना उपचुनाव से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपये कीमत की शराब

कैराना उपचुनाव से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपये कीमत की शराब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2018 07:01 pm IST,  Updated : May 07, 2018 07:01 pm IST

 उपचुनाव से दिनों पहले शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए 48 घंटे का अभियान चलाया गया था।

चित्र का  इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का  इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश पुलिस ने कैराना उपचुनाव से पहले शामली जिले में उप्र हरियाणा सीमा पर दो जांच चौकियों से एक करोड़ रुपये की शराब जब्त करने का दावा किया है। कैराना लोकसभा सीट के 28 मई को होने वाले उपचुनाव से दिनों पहले शराब की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए 48 घंटे का अभियान चलाया गया था।

अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक श्लोक कुमार के मुताबिक , पुलिस ने 1300 से ज्यादा शराब के कार्टन जब्त किए और इस बाबत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। शराब तस्करी कर हरियाणा से उत्तर प्रदेश लाई जा रही थी। कैराना में यमुना जांच चौकी पर शराब के 331 कार्टन जब्त किए गए जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है जबकि झिनझना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिदोली जांच चौकी से शराब के 1000 कार्टन जब्त किए गए जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये है। 

शराब के कार्टन ले जा रहे दो ट्रकों को भी जब्त किया गया है। उधर , क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने कल एक कार से 12 लाख रुपये से ज्यादा नकदी जब्त की है। यह कार हरियाणा से कैराना आ रही थी। तिवारी ने बताया कि दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। नकदी जब्त को लेकर आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत