1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कुंभ मेले में अब नहीं खोएंगे राम-श्‍याम या सीता-गीता, 14 वर्ष से छोटे बच्चों को RF ID लगाएगी पुलिस

कुंभ मेले में अब नहीं खोएंगे राम-श्‍याम या सीता-गीता, 14 वर्ष से छोटे बच्चों को RF ID लगाएगी पुलिस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 14, 2019 03:06 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 03:06 pm IST

कुंभ के मेले में बच्चों के मिलने बिछड़ने की कई घटनाएं आप हमेशास ही सुनते आ रहे होंगे। लेकिन इस बार के हाइटेक कुंभ में बच्चों के बिछड़ने की घटनाएं शायद ही सामने आएं।

Kumbh Mela- India TV Hindi
Kumbh Mela

कुंभ के मेले में बच्‍चों के मिलने बिछड़ने की कई घटनाएं आप हमेशास ही सुनते आ रहे होंगे। लेकिन इस बार के हाइटेक कुंभ में बच्‍चों के बिछड़ने की घटनाएं शायद ही सामने आएं। कुंभ मेले के दौरान अपने अभिभावकों से बिछुड़ने वाले बच्चों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचानपत्र (आरएफ आईडी) मुहैया कराएगी। 

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को बताया कि कुंभ मेला 50 दिन चलेगा और इसमें 12 करोड़ से अधिक लोग शामिल होंगे। बच्चे लापता ना होने पायें, इसके लिए 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को आरएफआईडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वोडाफोन से सहयोग लिया गया है और वह समन्वय को राजी है। चालीस हजार आरएफआईडी बनेंगी। 

आरएफआईडी एक किस्म का वायरलेस संचार माध्यम है। इसमें इलेक्ट्रो मैग्नेटिक या इलेक्ट्रोस्टैटिक कफलिंग का इस्तेमाल होता है। यह किसी व्यक्ति या वस्तु की पहचान में सहायक होता है। सिंह ने बताया कि कुंभ मेले में 15 आधुनिक एकीकृत डिजिटल खोया—पाया केन्द्र बनाये गये हैं। सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के अलावा एलईडी के जरिए सूचना के डिस्प्ले की व्यवस्था की गयी है। सिंह ने बताया कि पहली बार ऑटोमैटिक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा। यह वाहनों की पहचान उनके रंग, लाइसेंस प्लेट, तारीख और वक्त से करेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत