1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश का हर विश्वविद्यालय पांच गांव गोद लेगा: राज्यपाल

उत्तर प्रदेश का हर विश्वविद्यालय पांच गांव गोद लेगा: राज्यपाल

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2019 09:20 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 09:20 pm IST

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश का हर विश्वविद्यालय पांच गांव गोद लेगा और हर कॉलेज एक गांव को गोद लेगा।

anandi ben- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश का हर विश्वविद्यालय पांच गांव गोद लेगा: राज्यपाल Image Source : SOCIAL MEDIA

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश का हर विश्वविद्यालय पांच गांव गोद लेगा। राज्यपाल ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा, ‘‘जल्द ही राज्य का हर विश्वविद्यालय पांच गांव गोद लेगा और हर कॉलेज एक गांव को गोद लेगा।’’

उन्होंने कहा कि गोद लिये गांवों में होने वाली गतिविधियों का खाका कुलपतियों को दिया जाएगा। जब सब मिलकर गांवों में काम करेंगे तो आने वाले पांच साल में राज्य की तस्वीर बदल जाएगी। यही मॉडल गुजरात और मध्य प्रदेश में अपनाया गया था जिसके परिणाम संतोषजनक हैं।

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी हिस्सा लिया। समारोह में 2018-19 बैच के 983 छात्रों को बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए और पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की गयीं। दीक्षांत समारोह में नारायणमूर्ति को मानद डॉक्टर ऑफ साइंस की डिग्री प्रदान की गयी। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह राज्य का पहला दीक्षांत समारोह है, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत