1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी कांग्रेस में बगावत, कार्यकारिणी घोषित होने के बाद प्रियंका के खिलाफ खोला मोर्चा

यूपी कांग्रेस में बगावत, कार्यकारिणी घोषित होने के बाद प्रियंका के खिलाफ खोला मोर्चा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2019 12:48 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 12:48 pm IST

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में कलह और बढ़ गई है। राजनीति की दृष्टि से देश के सबसे अहम राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में बगावत सामने आई है।

Congress- India TV Hindi
Congress Image Source :

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में कलह और बढ़ गई है। राजनीति की दृष्टि से देश के सबसे अहम राज्य उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस में बगावत सामने आई है। दरअसल यूपी कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें पार्टी के पुराने चहरों की अनदेखी के चलते कार्यकर्ता बगावत पर उतारू हैं। खास बात यह है कि कार्यकर्ताओं ने यूपी में कांग्रेस पार्टी की अध्‍यक्षा प्रियंका गांधी के काम काज के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। 

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे शिराज महेंदी ने पार्टी की कार्यकारी अध्‍यक्षा सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है। पत्र में सिराज मेहंदी ने शिया समुदाय की कांग्रेस में हो रही उपेक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्‍होंने कहा है कि जहां कांग्रेस में शिया समाज की उपेक्षा हो रही है वहीं बीजेपी में इस समाज को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। 

Congress
Congress 

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के एक पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी पर फोकस कर रही है, तो समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी फोकस कर रही हैं। सामान्य वर्ग और मुस्लिम वर्ग खुद को पूरी तरह अलग-थलग महसूस कर रहा है। कांग्रेस को इस रिक्तता को भरने के लिए ब्राह्मणों और ठाकुरों में पैठ बनानी होगी, लेकिन ओबीसी को लुभाने के चक्कर में पार्टी ने राजनीतिक गलती कर दी है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत