1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप, साजिशकर्ता महिला गिरफ्तार

UP: शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप, साजिशकर्ता महिला गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : Mar 09, 2020 04:03 pm IST,  Updated : Mar 09, 2020 04:03 pm IST

उत्तर प्रदेश में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

बांदा: उत्तर प्रदेश में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हरदौली में कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती को शराब पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में साजिशकर्ता एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

नगर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) आलोक मिश्रा ने सोमवार को कहा, "घटना रविवार दोपर की बताई जा रही है। हरदौली की कांशीराम कॉलोनी में पिता के घर रह रही एक 22 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को पड़ोस की महिला ने किसी बहाने से अपने आवास में ले गई।" उन्होंने कहा, "महिला के घर तीन अज्ञात युवकों ने युवती को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।"

पीड़िता के हवाले से उन्होंने कहा कि युवती के विरोध करने पर उसे बुरी तरह से मारापीटा गया। बाद में आरोपी उसे घायल अवस्था में साजिशकर्ता महिला के दरवाजे में फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने शनिवार शाम पुलिस को सूचना दी। युवती को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ ने कहा, "इस संबंध में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही साजिश रचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया गया है।" उन्होंने कहा कि तीनों आरोपी फरार हैं और जांच जारी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत