1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: नए कोरोना मामलों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा मरीज हुए ठीक, ये रहे आंकड़े

उत्तर प्रदेश: नए कोरोना मामलों के मुकाबले 3 गुना ज्यादा मरीज हुए ठीक, ये रहे आंकड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2021 07:42 pm IST,  Updated : May 23, 2021 07:57 pm IST

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या कोरोना वायरस संक्रमण के नए मिले मामलों के मुकाबले करीब तीन गुनी रही है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 4844 नए केस मिले, 234 मरीजों की मौत- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 4844 नए केस मिले, 234 मरीजों की मौत Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण कंट्रोल होता नजर आने लगा है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या कोरोना वायरस संक्रमण के नए मिले मामलों के मुकाबले करीब तीन गुनी रही है। यहां पिछले 24 घंटों में 14 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस संक्रमण को हराकर ठीक हो गए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटों के दौरान 14086 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसके साथ ही राज्य में कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 15,65,802 हो गई है। वहीं, इस दौरान संक्रमण के 4,844 नए मामले सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 301 नए मामले राजधानी लखनऊ में मिले हैं।

इसके अलावा मेरठ में 297, सहारनपुर में 264, वाराणसी में 245, झांसी में 180, बुलंदशहर में 163, गाजियाबाद में 159, गौतम बुद्ध नगर में 146 और मुजफ्फरनगर में 138 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 84,880 मरीजों का इलाज चल रहा है।

वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से 234 और लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा 21 लोगों की मौत झांसी में हुई है। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में 18, वाराणसी में 15, अयोध्या में 14, बस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर और झांसी में 10-10 मरीजों की महामारी से मौत हुई है।

राज्य में इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 19,209 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में इस वक्त कोविड-19 के 84,880 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 3,17,684 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4,67,37,022 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत