1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में कोरोना के 22 नए केस मिले, 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 22 नए केस मिले, 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 07, 2021 10:39 pm IST,  Updated : Sep 07, 2021 10:39 pm IST

उत्‍तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत होने की खबर नहीं है। हालांकि, राज्‍य में इस बीमारी के 22 नये मामले सामने आए।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 22 नए केस मिले, 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 22 नए केस मिले, 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई Image Source : PTI

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत होने की खबर नहीं है। हालांकि, राज्‍य में इस बीमारी के 22 नये मामले सामने आए। मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, राज्‍य में कोविड-19 बीमारी से मरने वाले रोगियों की संख्‍या 22,863 है जबकि 22 नये रोगियों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17,09,479 हो गया है। कोविड-19 के नए 22 मामलों में जालौन से चार, बाराबंकी, बदायूं और बरेली से दो-दो मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में राज्‍य में कोविड-19 के 20 मरीज स्‍वस्‍थ हुए हैं और अब तक 16,86,389 लोग संक्रमण मुक्‍त हो चुके हैं। 

बयान के अनुसार प्रदेश के अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बलिया, बांदा, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर और सोनभद्र जिलों में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। बयान के अनुसार राज्‍य में इस समय 227 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1.82 लाख से ज्‍यादा नमूनों की जांच की गई। अब तक 7.38 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

देश में कोरोना के 31222 नए केस मिले

देश में एक दिन में कोविड-19 के 31,222 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,58,843 हो गयी। वहीं, उपाचाराधीन मरीजों की संख्या चार लाख से कम हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 290 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,042 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। 

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,92,864 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 12,010 की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 53,31,89,348 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,26,056 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.05 प्रतिशत है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.56 प्रतिशत है, जो पिछले 74 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। 

देश में अभी तक कुल 3,22,24,937 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 290 लोगों की मौत हुई, जिनमें से केरल के 135 और महाराष्ट्र के 37 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक 4,41,042 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,37,811 लोग, कर्नाटक के 37,426 लोग, तमिलनाडु के 35,036 लोग, दिल्ली के 25,082 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,861 लोग, केरल के 21,631 लोग और पश्चिम बंगाल के 18,515 लोग थे। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 69.90 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत