1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 214 नए केस, सक्रिय मामलों की संख्या 2332 हुई

उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 214 नए केस, सक्रिय मामलों की संख्या 2332 हुई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2020 04:31 pm IST,  Updated : May 23, 2020 04:36 pm IST

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 214 नए केस सामने आए। ऐसे में अब एक्टिव मामलों की संख्या 2332 हो गई। उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 214 नए केस, सक्रिय मामलों की संख्या 2332 हुई- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश में Coronavirus के 214 नए केस, सक्रिय मामलों की संख्या 2332 हुई Image Source : INDIA TV

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 214 नए केस सामने आए। ऐसे में अब एक्टिव मामलों की संख्या 2332 हो गई। उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी। अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार शाम को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 214 नए मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि सक्रिय मामलों की संख्या 2332 है और पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके लोगों की संख्या 3335 है।

प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 152 है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में कोरोना वायरस की हो रही टेस्टिंग की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में शुक्रवार को 8112 सैंपल की टेस्टिंग की गई। उन्होंने बताया कि कल टेस्टिंग के लिए 836 पूल लगाए गए, जिसमें से 143 पूल पॉजिटिव पाए गए। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में लगभग 2 करोड़ लोगों ने आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड किया है।

वहीं, अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि अब तक 1018 श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रदेश में आ चुकी हैं, इनमें 13 लाख 54 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक सभी ट्रेनों, बसों को मिलाकर 21 लाख लोग हमारे प्रदेश में विभिन्न प्रदेशों से श्रमिक और कामगार आ चुके हैं। 

अवनीश अवस्थी ने बताया कि आज कल में 178 ट्रेनें चल रही हैं, वो भी हमारे प्रदेश में जल्द आ जाएंगी, मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रदेश हर संभव सहयोग अन्य प्रदेशों को देते हुए, रेलवे का सहयोग लेते हुए किसी भी राज्य से लोगों को प्रदेश में लाने की व्यवस्था की जाए।

अवस्थी ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर में जो इच्छुक लोग हैं वे अपने जॉब कार्ड भी भरवा सकते हैं, उनको रोज़गार देने के लिए एक वेबसाइट तैयार की जा रही है, अगर कहीं भी इंडस्ट्री में कोई भी आवश्यकता होगी तो उन्हें कौशल के आधार पर काम उपलब्ध कराया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत