1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उतरप्रदेश सरकार में आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी कोरोना वायरस से संक्रमित

उतरप्रदेश सरकार में आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी कोरोना वायरस से संक्रमित

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 04, 2020 07:50 pm IST,  Updated : Jul 04, 2020 07:50 pm IST

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी के परिवार सहित उन लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो उनके सम्पर्क में रहे हैं। 

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

सहारनपुर. उतरप्रदेश सरकार में आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सैनी सहारनपुर के मूल निवासी है। आयुष मंत्री को सहारनपुर में पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि उनके परिवार के सदस्यों को उनके घर पर ही पृथक-वास में रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया कि आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी के परिवार सहित उन लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो उनके सम्पर्क में रहे हैं। धर्मसिंह सैनी से कई भाजपा नेताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत