1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. योगी मंत्रिमंडल में सोमवार को हो सकता है फेरबदल, हटाए जा सकते हैं कई मंत्री

योगी मंत्रिमंडल में सोमवार को हो सकता है फेरबदल, हटाए जा सकते हैं कई मंत्री

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 05:44 pm IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार शाम को मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, फेरबदल में आधा दर्जन मंत्री शपथ लेंगे और इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है, जबकि कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार सोमवार शाम को मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, फेरबदल में आधा दर्जन मंत्री शपथ लेंगे और इसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है, जबकि कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की, जिसमें फेरबदल का विस्तृत निर्णय लिया गया। शनिवार शाम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी और इस संदर्भ में उन्हें सूचित किया था।

योगी के मंत्रिमंडल में वर्तमान में 43 मंत्री हैं, जिसमें 21 कैबिनेट मंत्री, नौ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व 13 राज्य मंत्री हैं। मंत्रालय में 17 जगहें खाली हैं।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत