1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. वैन में आग लगने से हाइवे पर मची भगदड़, दो घण्टे तक जाम रहा भरतपुर-बरेली राजमार्ग

वैन में आग लगने से हाइवे पर मची भगदड़, दो घण्टे तक जाम रहा भरतपुर-बरेली राजमार्ग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2019 10:52 am IST,  Updated : Nov 14, 2019 10:52 am IST

मथुरा जिले में बुधवार की दोपहर भरतपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मारुति वैन में आग लगने के बाद उसके चालक और मालिक को तो बचा लिया गया लेकिन वैन जल कर खाक हो गई

File Photo- India TV Hindi
File Photo

मथुरा। जिले में बुधवार की दोपहर भरतपुर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के बाढ़पुरा इलाके में एक मारुति वैन में आग लगने के बाद उसके चालक और मालिक को तो बचा लिया गया लेकिन वैन जल कर खाक हो गई और इस घटना की वजह से करीब दो घंटे तक राजमार्ग पर जाम लगा रहा। थाना सदर बाजार प्रभारी हर्षद भदौरिया ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि वैन में आग लगने की सूचना मिलते उस रास्ते पर स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने वाले वाहनों सहित सभी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई तथा उनके लिए मार्ग परिवर्तित किया गया। 

फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि दमकल वाहनों को आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि वैन में एलपीजी गैस किट लगी होने के कारण गैस सिलेण्डर फटने का डर था। लेकिन बाद में पता चला कि सिलेण्डर में गैस नहीं थी इसलिए वैन इन दिनों पेट्रोल से ही चलाई जा रही थी। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। 

वैन के मालिक एवं चालक को सुरक्षित बचा लिया गया। दमकल कर्मियों ने आग तो बुझा ली लेकिन पूरी तरह जल चुकी वैन केवल लोहे का कबाड़ रह गई। भदौरिया ने बताया कि वैन में लगी आग पूरी तरह से काबू में आ जाने के बाद ही यातायात को सुचारू किया जा सका। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत