1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. विकास दुबे के परिवार की कुंडली, 6 भाई-बहनों में से 3 की हो चुकी है मौत, बेटा कर रहा है MBBS

विकास दुबे के परिवार की कुंडली, 6 भाई-बहनों में से 3 की हो चुकी है मौत, बेटा कर रहा है MBBS

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2020 11:09 am IST,  Updated : Jul 08, 2020 11:11 am IST

कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले फरार गैंगस्टर विकास दुबे का काफी बड़ा परिवार है।

विकास दुबे के परिवार की कुंडली- India TV Hindi
विकास दुबे के परिवार की कुंडली Image Source : FILE

कानपुर: कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले फरार गैंगस्टर विकास दुबे का काफी बड़ा परिवार है। उसके पिता रामकुमार गांव बिकरू में ही रहते हैं। लेकिन, मां सरला दुबे लखनऊ में रहती हैं। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के दो और भाई तथा तीन बहन हैं। यह कुल छह भाई-बहन हैं। तीन भाइयों में विकास सबसे बड़ा है, उसके बाद फिर दीपू दुबे और फिर अविनाश दुबे है। हालांकि, अविनाश अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी पहले ही हत्या हो चुकी है।

विकास दुबे की तीन बहनों के नाम किरण, बिट्टन और रेखा है। किरण की शादी उन्नाव में हुई है जबकि बिट्टन की शिवली में और रेखा की रामपुर में शादी हुई है। विकास की दो बहनें किरण और रेखा भी अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी पहले ही मृत्यू हो चुकी है। इस तरह विकास के कुल एक भाई और दो बहनें दुनिया छोड़ चुके हैं। भाई-बहनों में विकास, दीपू और रेखा ही जीवित हैं।

विकास दुबे की पत्नी का नाम ऋचा है। वह विकास के दोस्त राजू खुल्लर श्रीवास्तव की बहन है। उन्होंने 25 साल पहले लव मैरेज की थी। विकास के दो बेटे हैं, जिनका नाम आकाश और शानू है। आकाश बड़ा बेटा है और शानू छोटा है। आकाश अभी विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है जबकि शानू 12वीं में है। वह अपनी मां और दादी के साथ लखनऊ में रहता है। हालांकि, विकास की पत्नी और बेटा शानू भी अभी फरार हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे की तलाश सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अब दिल्ली और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में हो रही है। मंगलवार को विकास दुबे जैसा दिखने वाला एक शख्स फरीदाबाद के एक होटल में कमरा लेने के लिए पहुंचा था लेकिन जरूरी आईडी नहीं होने की वजह से उसे कमरा नहीं मिला था। बाद में पुलिस वहां पहुंची तो तबतक वह शख्स वहां से जा चुका था।

पुलिस ने फरीदाबाद से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने विकास दुबे की सहायता की है, ऐसा माना जा रहा है कि फरीदाबाद के होटल में दिखा शख्स विकास दुबे ही था। इस बीच विकास दुबे और उसके साथियों की उत्तर प्रदेश में भी तलाश जारी है, उसके एक करीबी साथी की बुधवार सुबह एनकाउंटर में मौत हो गई है और एक को गिरफ्तार किया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत