1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. इस बार आगरा पुलिस ने अपनाया 'Vikas Dubey स्टाइल'? 50 हजार का इनामी मुकेश ठाकुर ढेर

इस बार आगरा पुलिस ने अपनाया 'Vikas Dubey स्टाइल'? 50 हजार का इनामी मुकेश ठाकुर ढेर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2021 12:58 pm IST,  Updated : Aug 30, 2021 01:46 pm IST

पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने बताया कि मुकेश ठाकुर को देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम व एसओजी की टीम उससे राइफल बरामदगी के लिए ले जा रहे थे तभी थाना सदर क्षेत्र के बीएसएनएल मैदान के पास बदमाश ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर भागने लगा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की।

Vikas Dubey Style Encounter Mukesh Thakur encountered by Agra Police इस बार आगरा पुलिस ने अपनाया 'Vi- India TV Hindi
इस बार आगरा पुलिस ने अपनाया 'Vikas Dubey स्टाइल'? 50 हजार का इनामी मुकेश ठाकुर ढेर Image Source : TWITTER.COM/IGRANGEAGRA

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुकेश ठाकुर मारा गया। मुकेश ठाकुर 16 फरवरी 2021 को केनरा बैंक में हुई करीब सात लाख रूपये की डकैती में कथित रूप से शामिल था फरार चल रहा था। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

आगरा के पुलिस महानिरीक्षक नवीन अरोड़ा ने बताया कि मुकेश ठाकुर को देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था उसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम व एसओजी की टीम उससे राइफल बरामदगी के लिए ले जा रहे थे तभी थाना सदर क्षेत्र के बीएसएनएल मैदान के पास बदमाश ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर भागने लगा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की।

अधिकारी ने बताया कि जवाबी फायरिंग में उसे गोली लग गई जिसके बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस मुठभेड़ में एक उप निरीक्षक एवं सिपाही भी चोटिल हो गए। गौरतलब है कि आगरा पुलिस ने पिछले 45 दिनों में पांच बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया है।

नोएडा पुलिस भी एक्शन में

गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाने की पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इसका एक साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पर एनसीआर में लूटपाट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रविवार की देर रात को थाना बिसरख पुलिस चार मूर्ति चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शक होने पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाश रूकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने लगे।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गुलशन पुत्र धीरे सिंह निवासी अहमदपुर थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत