1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बारिश के साथ एक बार फिर दस्तक देगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

बारिश के साथ एक बार फिर दस्तक देगी हाड़ कंपाने वाली सर्दी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2020 07:44 pm IST,  Updated : Jan 06, 2020 07:44 pm IST

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन में प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है और ज्यादातर इलाकों में बादल छा सकते हैं और बर्फीली हवा चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है।

Cold Wave- India TV Hindi
 A man and a woman try to cover themselves with a scarf as it rains during a cold winter day. Image Source : PTI

लखनऊ। कुछ दिनों की राहत के बाद उत्तर प्रदेश में जल्द ही बारिश के साथ हाड़ कंपाने वाली सर्दी के लौटने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन में प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है और ज्यादातर इलाकों में बादल छा सकते हैं और बर्फीली हवा चलने से ठंड में इजाफा हो सकता है।

विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा होने की वजह से सर्दी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अगले एक-दो दिन के बाद गलन भरी सर्दी से फिर जूझना पड़ सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद मण्डल में रात के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। वहीं, राज्य के बाकी मण्डलों में यह सामान्य रहा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत