1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नाबालिक लड़के ने संबंध बनाने से किया इंकार तो महिला ने चिमटे से दागा प्राइवेट पार्ट

नाबालिक लड़के ने संबंध बनाने से किया इंकार तो महिला ने चिमटे से दागा प्राइवेट पार्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 10, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:50 pm IST

महिला अपने पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग छात्र को पांच अक्टूबर को अगवा कर अपने घर के अंदर ले गई

Woman burns private part of teen boy on resisting sex with her- India TV Hindi
Woman burns private part of teen boy on resisting sex with her

नोएडाउत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला द्वारा एक नाबालिक लड़के के साथ अमानवीयता का मामला सामने आया है। नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने कथित तौर पर एक किशोर के साथ अमानवीय व्यवहार किया। बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि महिला अपने पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग छात्र को पांच अक्टूबर को अगवा कर अपने घर के अंदर ले गई। 

उन्होंने बताया कि महिला ने किशोर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। जब उसने मना कर दिया तो महिला ने लोहे का चिमटा गरम कर उसके गुप्तांगों को जला दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्र की मां ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ​महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जानकारी मिलने तक आरोपी महिला फरार चल रही थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत