1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यमुना एक्सप्रेसवे पर डीजल टैंकर और इनोवा की टक्कर, हादसे में सात लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर डीजल टैंकर और इनोवा की टक्कर, हादसे में सात लोगों की मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2021 08:53 am IST,  Updated : Feb 24, 2021 08:53 am IST

कार के पखच्चे उड़ गए और डीजल टैंकर हाईवे पर ही पलट गया। इस हादसे में इनोवा कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, डीजल टैंकर और इनोवा की टक्कर, सात लोगों की मौत- India TV Hindi
 यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, डीजल टैंकर और इनोवा की टक्कर, सात लोगों की मौत Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेसवे पर कल देर रात हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे डीजल टैंकर ने इनोवा कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के पखच्चे उड़ गए और डीजल टैंकर हाईवे पर ही पलट गया। इस हादसे में इनोवा कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे पर नौझील पुलिस स्टेशन के पास यह हादसा हुआ। डीजल टैंकर आगरा की ओर जा रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक टैंकर डिवाइजर से टकरा गया। टक्कर के दौरान टैंकर और डिवाइडर के बीच एक कार आ गई। कार में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत