
Akhilesh Yadav Noida jinx
मौजूदा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अगस्त 2012 में यमुना एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन नोएडा के बजाय लखनऊ से किया था। उत्तर प्रदेश में राजनेता नोएडा को अपने भविष्य के लिए शापित समझते हैं। नोएडा के बारे में अंधविश्वास फैल गया है कि जो भी मुख्यमंत्री यहां आया, सत्ता उसके हाथ से चली गई।
इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव का नाम भी शामिल हो गया। इसीलिए उन्होंने कभी नोएडा में कदम नहीं रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की नींव रखने के लिए नोएडा आए थे लेकिन नोएडा के शापित होने के डर से सीएम अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं पहुंचे।