1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में 50 हजार 'बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी' तैनात करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में 50 हजार 'बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी' तैनात करेगी योगी सरकार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 21, 2020 01:47 pm IST,  Updated : May 21, 2020 01:47 pm IST

उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार का बड़ा मौका देते हुए राज्य भर में 50 हजार 'बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी' तैनात करेगी, जो बैंकिंग सुविधाओं में मदद करेंगी।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh- India TV Hindi
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार का बड़ा मौका देते हुए राज्य भर में 50 हजार 'बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी' तैनात करेगी, जो बैंकिंग सुविधाओं में मदद करेंगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि योगी सरकार बैकिंग सुविधाओं में मदद के लिए प्रदेश भर में 50 हजार ‘बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी’ तैनात करेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी तैनात करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रवक्ता के अनुसार हर बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट सखी को पहले छह महीने तक चार हजार रूपए प्रतिमाह और छह महीने पश्चात चार हजार रूपए प्रतिमाह एवं बैंक से कमीशन प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि कॉरेस्पोंडेंट सखी बैंक संबंधी लेन-देन में जितने लोगों की मदद करेंगी, उन्हें उतना ज्यादा कमीशन मिलेगा । 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत