1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में ‘हिट एंड रन’, होंडा सिटी कार ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मारी टक्कर, युवक की मौत

गाजियाबाद में ‘हिट एंड रन’, होंडा सिटी कार ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मारी टक्कर, युवक की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2019 08:19 pm IST,  Updated : Sep 04, 2019 08:19 pm IST

गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ जीटी रोड पर हाल ही में हुए ‘हिट एंड रन’ मामले में वेद प्रकाश खत्री नाम के 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई।

वेद प्रकाश खत्री- India TV Hindi
वेद प्रकाश खत्री

गाजियाबाद: गाजियाबाद के मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ जीटी रोड पर हाल ही में हुए ‘हिट एंड रन’ मामले में वेद प्रकाश खत्री नाम के 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। एक सितंबर 2019 की शाम को अपने घर की ओर जाते समय एक काली होंडा सिटी कार ने वेद को टक्कर मार दी थी, जिसके तुरंत बाद उसे इलाज के लिए गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया था।

 
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर गुरुग्राम में काम कर रहे वेद प्रकाश खत्री सप्ताहांत पर अपने माता-पिता से मिलने गाजियाबाद के मोदी नगर में अपने आवासीय घर पर गए थे। चश्मदीदों के मुताबिक, दो वाहन सड़क पर दौड़ रहे थे, जिसमें से एक ने तेज रफ्तार के कारण युवक को टक्कर मार दी। क्योंकि, आरोपी लापरवाह तरीके से वाहन तेज गति से चला रहा था, वह तुरंत स्थान से भाग गया।
 
अस्पताल में 2 दिन भर्ती रहने के बाद वेद प्रकाश खत्री ने 3 सितंबर 2019 की सुबह 4 बजे दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल के सिर में कई जगह पर खून जम गया था, जिस वजह से वह कोमा में जा चुका था। फिलहाल, आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। गाजियाबाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत