1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Akhilesh Yadav on BJP: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया करारा हमला, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

Akhilesh Yadav on BJP: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर किया करारा हमला, चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 04, 2022 10:44 pm IST,  Updated : Jun 04, 2022 10:44 pm IST

Akhilesh Yadav on BJP: अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित समाजवाद, लोकतंत्र और पंथनिरपेक्षता पर विश्वास नहीं है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है।

Akhilesh Yadav on BJP- India TV Hindi
Akhilesh Yadav on BJP Image Source : PTI

Highlights

  • 'संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही बीजेपी'
  • लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही: अखिलेश
  • 'बीजेपी समाज में नफरत और तनाव फैला कर राज कर रही है'

Akhilesh Yadav on BJP: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शनिवार को सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। सपा प्रमुख ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के प्रत्याशियों, प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्षों और कुछ प्रमुख जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "बीजेपी को संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित समाजवाद, लोकतंत्र और पंथनिरपेक्षता पर विश्वास नहीं है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है।'' 

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में 23 जून को होने वाले उपचुनाव की दृष्टि से भी सपा की इस बैठक को अहम माना जा रहा है। सपा की ओर से जारी बयान के अनुसार, अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है और आरोप लगाया कि प्रशासन का दुरुपयोग कर कई विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव नतीजे को प्रभावित किया गया। 

'चुनावों में मतदाता सूची में भी काफी गड़बड़ियां पाई गईं'

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में चुनाव आयेाग की भूमिका निष्पक्ष नहीं रही और उसने चुनाव के दौरान पार्टी की शिकायतों का समुचित संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा इस बार चुनावों में मतदाता सूची में भी काफी गड़बड़ियां पाई गईं, तमाम मतदाताओं के नाम गायब थे। कई बूथों पर पीठासीन अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध रही। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी और अभी से 2024 में लोकसभा चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां करने, संगठन को मजबूती देने और बूथ स्तर पर चिह्नित करके वोट बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। 

सपा प्रमुख ने दावा किया कि गांव-गरीब बीजेपी की प्राथमिकता में नहीं है और वह समाज में नफरत और तनाव फैला कर राज कर रही है। बीजेपी की इस राजनीति से सभी को सावधान करते हुए यादव ने कहा, ''समाजवादी पार्टी संविधान और सामाजिक सौहार्द के लिए प्रतिबद्ध है।'' उन्होंने जनता से अपील की कि वह शांति व्यवस्था बनाएं रखे और माहौल बिगाड़ने वालों के इरादों को कामयाब न होने दें। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत