1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP MLA ने अखिलेश यादव को दी बड़ी चुनौती, राकेश टिकैत पर भी साधा निशाना

BJP MLA ने अखिलेश यादव को दी बड़ी चुनौती, राकेश टिकैत पर भी साधा निशाना

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 01, 2021 11:15 am IST,  Updated : Dec 01, 2021 11:15 am IST

भाजपा विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पर 'बेईमान' होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने नहीं टिक पायेंगे।

BJP MLA challenge to Akhilesh Yadav to contest from balliya bariya vidhan sabha seat BJP MLA ने अखिल- India TV Hindi
BJP MLA ने अखिलेश यादव को दी बड़ी चुनौती, राकेश टिकैत पर भी साधा निशाना Image Source : PTI

Highlights

  • सुरेंद्र सिंह ने दी अखिलेश यादव को बैरिया सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती
  • अखिलेश को 1 लाख वोटों से हराऊंगा, नहीं तो राजनीति से सन्यास ले लूंगा- सुरेंद्र सिंह
  • राकेश टिकैत को पेशेवर राजनेता, फंडिंग की बदौलत कर रहे राजनीति- सुरेंद्र सिंह

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ट्रैक्टर रैली के इतर संवाददाताओं से बातचीत में सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा।

उन्होंने अखिलेश को बैरिया सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए दावा किया है कि यदि वह पूर्व मुख्यमंत्री को एक लाख मतों से पराजित नहीं कर पायेंगे तो चुनावी राजनीति से सन्यास ले लेंगे। सुरेंद्र सिंह ने भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत को पेशेवर राजनेता करार दिया और आरोप लगाया कि टिकैत 'फंडिंग' की बदौलत ही राजनीति कर रहे हैं। वह सपा और कांग्रेस के कहने पर किसान आंदोलन करा रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीनों नये कृषि कानूनों को वापस ले लिया तो फिर किसान आंदोलन जारी रखने का क्या औचित्य है। भाजपा विधायक ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत पर 'बेईमान' होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि यह दोनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने नहीं टिक पायेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी ने संसार को अपना परिवार माना है जबकि अखिलेश यादव के लिए उनका परिवार ही संसार है। परिवार को ही संसार मानने वाला ‘बेईमान’ होता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत