1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बांके बिहारी मंदिर परिसर में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बांके बिहारी मंदिर परिसर में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 Published : Dec 24, 2022 02:18 pm IST,  Updated : Dec 24, 2022 02:18 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में गार्ड और श्राद्धलु में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो - India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी में जमकर मारपीट हुई। वीडियो में श्रद्धालु और गार्ड आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक मंदिर में लगे सुरक्षा गार्ड भीड़ के दबाव के चलते लोगों से बाहर निकलने की अपील कर रहे होते हैं। लेकिन अपील को कोई असर न होने के बजाए मंदिर के प्रांगण में मारपीट शुरू हो जाती है। 

मंदिर परिसर में जमकर हुई मारपीट 

मंदिर परिसर में मारपीट की घटना से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। वहीं मंदिर में लगे सुरक्षाकर्मियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम की है। राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए भगवान कृष्ण के लिए भक्त दर्शन करने के लिए लाइन से आगे बढ़ रहे होते हैं तभी मंदिर में हंगामा मच जाता है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

आखिर क्यों हुआ झगड़ा? 
जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में दर्शन करने आए श्रद्धालु अंदर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। तभी वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने को कहा लेकिन श्रद्धालुओं ने गार्ड की बात को अनसुनी कर देते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक और गार्ड के बीच कहासुनी हो रही थी, लेकिन कुछ देर बाद मामला तुल पकड़ लेता है और फिर जमकर मारपीट शुरू हो जाती है। हालांकि कुछ देर बाद मामले को नियंत्रित कर लिया गया था। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत