1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'यूपी पुलिस भर्ती का 4 साल से इंतजार कर रहे लाखों युवा हुए ओवर-एज, सड़क पर उतरे तो कहलाएंगे उपद्रवी'

'यूपी पुलिस भर्ती का 4 साल से इंतजार कर रहे लाखों युवा हुए ओवर-एज, सड़क पर उतरे तो कहलाएंगे उपद्रवी'

 Published : Oct 29, 2022 04:50 pm IST,  Updated : Oct 29, 2022 04:50 pm IST

बात अगर समाज हित की हो तो पीलीभीत सांसद वरुण गांधी राज्य या केंद्र सरकार किसी पर भी निशाना साधने से नहीं चूकते। वह बहुत से मुद्दों को लेकर अपनी ही पार्टी पर हमला बोल चुके हैं।

भाजपा सांसद वरुण गांधी(फाइल फोटो)- India TV Hindi
भाजपा सांसद वरुण गांधी(फाइल फोटो) Image Source : PTI

 

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत(Pilibhit) से सांसद और बीजेपी नेता वरुण गांधी(Varun Gandhi) ने यूपी में पुलिस भर्ती को लेकर अपनी ही पार्टी पर एक बार फिर हमला बोला है। बीजेपी सांसद ने कहा कि यूपी पुलिस में भर्ती का चार साल से इंतजार कर रहे लाखों युवाओं की एज तय उम्र से ज्यादा हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि वरुण गांधी समाज हित के मुद्दों को उठाने के लिए सुर्खियों में रहते हैं। बात अगर लोगं के हितों से जुड़ी हो तो पीलीभीत सांसद अपनी पार्टी पर हमला करने से भी पीछे नहीं हटते, जैसा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती के मुद्दे को उठा के किया है।   

'नहीं हो रही कोई सुनवाई'

बीजेपी सांसद ने ट्वीट पर लिखा कि 4 साल से यूपी पुलिस की भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स ‘ओवर-एज’ (तय सीमा से ज्यादा उम्र) हो चुके हैं। न भर्ती मिली, न कोई उम्मीद। इसके साथा ही भाजपा सांसद ने लिखा कि वे सोशल मीडिया पर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने लिखा कि यही स्टूडेंट्स जब सड़क पर उतर आएंगे, तब उन पर ‘उपद्रवी’ होने का आरोप लगेगा। क्या यह अन्याय नहीं है? 

मौजूदा सरकारी योजनाओं को लेकर वरुण ने कही ये बात

भाजपा सांसद ने शुक्रवार को अपने एक ट्वीट में लिखा कि पिछले 3 सालों में, सभी मौजूदा सरकारी योजनाओं में से 50% से ज्यादा को या तो बंद कर दिया गया है या उन्हें दूसरी योजनाओं में शामिल कर लिया गया है। द हिंदू में मेरा लेख रोजगार, सामाजिक सामंजस्य, मानव विकास और शासन को संभावित रूप से कैसे प्रभावित कर सकता है। आपको बता दें कि पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी पहले भी उत्तर प्रदेश और केंद्र में कई मुद्दों को लेकर भाजपा नीत सरकार पर आरोप लगाते आए हैं। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत