Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 20 गायों की मौत

गाजियाबाद में झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 20 गायों की मौत

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Apr 11, 2022 06:35 pm IST, Updated : Apr 11, 2022 06:35 pm IST

गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लगभग 15-20 गायों की जलने से मौत हुई है। हालांकि मवेशियों के हताहत होने की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है।

Fire- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE Fire

नई दिल्ली: गाजियाबाद के किनौनी गांव में सोमवार को एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 20 गायों की मौत हो गई। घटना स्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए, गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लगभग 15-20 गायों की जलने से मौत हुई है।

हालांकि मवेशियों के हताहत होने की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। मौके पर मौजूद कई लोगों ने कहा कि 50 से अधिक गायों की मौत हुई है।

डीएम ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

(इनपुट- एजेंसी)

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement